aglasem.com
Home Schools Admission Career Mock Test PDF Docs Playground
ClassChoose class
StateSelect state

NCERT Solutions for Class 11 History (इतिहास) Chapter 6 मूल निवासियों का विस्थापन

Get here NCERT Solutions for Class 11 History (इतिहास) Chapter 6 मूल निवासियों का विस्थापन. More Detail
NCERT Solutions for Class 11 History (इतिहास) Chapter 6 मूल निवासियों का विस्थापन - Page 1 of 4

About NCERT Solutions for Class 11 History (इतिहास) Chapter 6 मूल निवासियों का विस्थापन

NCERT Solutions for Class 11 History (इतिहास) Chapter 6 मूल निवासियों का विस्थापन is available here for free download. Published by NCERT for Class 11, this solution can be viewed online or downloaded as a PDF (4 pages). Candidates preparing for Class 11 can use NCERT Solutions for Class 11 History (इतिहास) Chapter 6 मूल निवासियों का विस्थापन to understand the exam pattern, the type of questions asked, and the overall difficulty level.

Frequently Asked Questions

How can I download NCERT Solutions for Class 11 History (इतिहास) Chapter 6 मूल निवासियों का विस्थापन?

Open this page and click the Download button to save NCERT Solutions for Class 11 History (इतिहास) Chapter 6 मूल निवासियों का विस्थापन as a PDF. It is completely free on AglaSem Docs.

Is NCERT Solutions for Class 11 History (इतिहास) Chapter 6 मूल निवासियों का विस्थापन free to download?

Yes. NCERT Solutions for Class 11 History (इतिहास) Chapter 6 मूल निवासियों का विस्थापन can be viewed online and downloaded as a PDF free of cost on AglaSem Docs.

How many pages does NCERT Solutions for Class 11 History (इतिहास) Chapter 6 मूल निवासियों का विस्थापन have?

NCERT Solutions for Class 11 History (इतिहास) Chapter 6 मूल निवासियों का विस्थापन contains 4 pages, which you can read online or download together as a single PDF.

Where can I find more Class 11 study material?

You can find more Class 11 question papers, sample papers, syllabus, and answer keys on AglaSem Docs.

NCERT Solutions for Class 11 History (इतिहास) Chapter 6 मूल निवासियों का विस्थापन – Text

Read the full text of this solution below — useful to quickly search, copy and reference the content online without downloading the PDF.

📄 View text version (9 pages)

Page 1

एनसीईआरटी प्रश्न-उत्तर

Class 11 (विश्व इतिहास के कु छ विषय )

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

(मूल निवासियों का विस्थापन)

दक्षिणी और उत्तरी अमेरिका के मूल निवासियों के बीच के फर्को से सम्बन्धित किसी भी बिन्दु पर टिप्पणी

करिए।

दक्षिणी अमेरिका के मूल निवासी बड़े पैमाने पर कृ षि कार्य करते थे। इसलिए परिवार पर होने वाले व्यय के पश्चात्
अधिशेष होता था। इस अधिशेष के कारण वहाँ राजशाही और साम्राज्य का विकास हुआ। इसके विपरीत उत्तरी

अमेरिका के मूल निवासी कृ षि कार्य नहीं करते थे। और न ही वे ऐसा उत्पादन करते थे जिनका अधिशेष रहता हो।
इसलिए वहाँ राजशाही व साम्राज्य का विकास नहीं हुआ।

आप 19वीं सदी के संयुक्त राज्य अमेरिका में अंग्रेजी के उपयोग के अतिरिक्त अंग्रेजों के आर्थिक और
सामाजिक जीवन की कौन-सी विशेषताएँ देखते हैं?

ये विशेषताएँ निम्नलिखित हैं
1 वे कु शल कारीगर थे और आकर्षक कपड़े बनाते थे।

2 लोगों का मुख्य व्यवसाय कृ षि था। संयुक्त रज्य अमेरिका के लोगों ने कृ षि क्षेत्र में पर्याप्त विस्तार किया।
उन्होंने दू सरे देशों में भी भूमि खरीदी।

3 वहाँ खनन उद्योग और कारखानों का विकास किया गया।

4 वे मछली तथा मांस खाते थे।

5 खेतों में सब्जियाँ ओर मकई उगाते थे।

6 सत्रहवीं सदी में उन्होंने घुड़सवारी आरम्भ कर दी थी।

अमेरिकियों के लिए फ्रण्टियर के क्या मायने थे?
अमेरिकियों के लिए ‘फ्रण्टियर’ के मायने उनकी पश्चिमी सीमा से थे। यह सीमा सेटलरों के कारण पीछे खिसकती

रहती थी। जैसे-जैसे ये आगे बढ़ती थी मूल निवासी भी पीछे खिसकने के लिए बाध्य किए जाते थे।
प्रश्न 4.

Page 2

इतिहास की किताबों में ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को शामिल क्यों नहीं किया गया था?

इतिहास की किताबों में ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को इसलिए शामिल नहीं किया गया क्योंकि वे जन्म से यहाँ नहीं
थे। वे ऑस्ट्रेलिया के साथ जुड़े एक लम्बे पुल से न्यू गुयाना से आए थे। प्रारम्भिक लोग इन्हें ऐबॉरिजिनीज कं हते थे।

देशी लोगों का एक और विशाल समूह उत्तर में निवास करता है। ऐसा माना जाता है कि वे किसी और स्थान से आए थे
संक्षेप में निबन्ध लिखिए
प्रश्न 5.

लोगों की संस्कृ ति को समझने में संग्रहालय की गैलरी में प्रदर्शित चीजें कितनी कामयाब रहती हैं? किसी
संग्रहालय को देखने के अपने अनुभव के आधार पर सोदाहरण विचार कीजिए।

अध्यापक की सहायता से छात्र स्वयं करें ।

प्रश्न 6.
कै लिफोर्निया में चार लोगों के बीच 1880 में हुई किसी मुलाकात की कल्पना करिए। ये चार लोग हैं एक

अफ्रीकी गुलाम, एक चीनी मजदू र, गोल्ड रश के चक्कर में आया हुआ एक जर्मन और होपी कबीले का एक

मूल निवासी। उनकी बातचीत का वर्णन करिए।

अध्यापक की सहायता से छात्र स्वयं करें ।

परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
बहुविकल्पीय प्रश्

उत्तरी अमेरिका के मूल निवासियों ने अपना इतिहास लेखन कब प्रारम्भ किया?
(क) सन् 1740 में

(ख) सन् 1761 में

(ग) सन् 1760 में
(घ) सन् 1861 में

(क) सन् 1740 में

कै बॉट न्यूफाउण्डलैण्ड कब पहुँचा?

(क) सन् 1497 में
(ख) सन् 1498 में

(ग) सन् 1530 में

Page 3

(घ) सन् 1860 में

(क) सन् 1497 में

क्यूबेल एक्ट कब पास हुआ?

(क) सन् 1774 में
(ख) सन् 1773 में

(ग) सन् 1781 में

(घ) सन् 1782 में

(क) सन् 1774 में

प्रश्न 4.
सिडनी कहाँ है?

(क) अमेरिका में

(ख) कनाडा में
(ग) रूस में

(घ) ऑस्ट्रेलिया में

(घ) ऑस्ट्रेलिया में

प्रश्न 5.

संयुक्त राज्य अमेरिका की कौन-सी सरहद खिसकती रहती थी?
(क) पूर्वी
(ख) पश्चिमी

(ग) उत्तरी
(घ) दक्षिणी

(ख) पश्चिमी
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

सेटलर या आबादकार को क्या अर्थ है?

Page 4

सेटलर या आबादकार उपनिवेश स्थापित करने वाले को कहा जाता है। यह शब्द दक्षिण अफ्रीका में डच के लिए,
आयरलैण्ड, न्यूजीलैण्ड और ऑस्ट्रेलिया में ब्रिटिश के लिए और अमेरिका में यूरोपीय लोगों के लिए प्रयुक्त होता था।

इन उपनिवेशों की राजभाषा अंग्रेजी थी।
टेरा न्यूलिअस क्या है?

टेरो न्यूलिअस (Terra Nullius) का अर्थ है जो किसी की नहीं है।’ यूरोपीय लोगों की । सरकार की ऑस्ट्रेलिया के प्रति
यह नीति मूल निवासियों के लिए बनी थी।

कनाडा की खोज किसने की थी?

जाक कार्टियर ने सन् 1535 ई० में कनाडा की खोज की थी। कनाडा शब्द की उत्पत्ति ‘कनाटा’ से हुई है, स्थानीय
भाषा में जिसका तात्पर्य गाँव से था।
प्रश्न 4.

मूल बाशिन्दा (Native) से आप क्या समझते हैं?
मूल बाशिन्दा वह व्यक्ति होता है जो अपने मौजूदा निवास स्थल में ही जन्मा हो। 20वीं सदी के आरम्भिक वर्षों तक

यह यूरोपीय लोगों द्वारा अपने उपनिवेशों के बाशिन्दों के लिए प्रयुक्त होता था।
प्रश्न 5.
उत्तरी अमेरिका में बाहर से आने वाले व्यापारी किन वस्तुओं के व्यापार में रुचि रखते थे?

ये लोगं वहाँ सोना प्राप्त करना चाहते थे, क्योंकि उत्तरी अमेरिका में सोने के भण्डार अधिक थे। ये लोग मछली और
रोएँ दार खाल के व्यापार के लिए आए थे।

प्रश्न 6.
अमेरिका के मूल निवासियों का यूरोपीयों के प्रति क्या दृष्टिकोण था?

ये लोग यूरोपियों से घृणा करते थे। उनकी अनेक लोककथाओं में यूरोपीय का मजाक उड़ाया गया है। उनका वर्णन
लालची और धूर्त के रूप में किया गया है।
प्रश्न 7.

1934 का रजिस्ट्रेशन एक्ट क्या था?

Page 5

यह एक युगान्तकारी एक्ट था जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका के मूल निवासियों को नागरिक अधिकार प्रदान किए गए
थे। इसी के द्वारा उन्हें भूमि क्रय करने और ऋण लेने का अधिकार प्राप्त हुआ।

प्रश्न 8.
हेनरी रे नॉल्ड्स कौन था?

हेनरी रे नॉल्ड्स एक प्रभावशाली इतिहासकार था। उसने ऑस्ट्रेलियाई इतिहास लेखन की नई पद्धति को जन्म दिया।
उसकी प्रसिद्ध पुस्तक का नाम ‘why we were not told’ था।
प्रश्न 9.

बहुसंस्कृ तिवाद से क्या आशय है?
बहुसंस्कृ तिवाद वह विचारधारा है जिसमें अनेक संस्कृ तियों को एक साथ रहने पर जोर दिया जाता है। यह सहिष्णुता

की नीति वाली संस्कृ ति है।
प्रश्न 10.
ज्यूडिथ राइट के विषय में आप क्या जानते हैं?

ज्यूडिथ राइट ऑस्ट्रेलिया की प्रसिद्ध लेखिका थी उन्होंने अपनी पुस्तक ‘दो समय’ में मूल निवासियों के अधिकारों के
लिए आवाज उठाई थी।

लघु उत्तरीय प्रश्न
उत्तरी अमेरिका की भौगोलिक स्थिति का परिचय दीजिए।

उत्तरी अमेरिका का महाद्वीप उत्तर ध्रुवीय वृत्त से लेकर कर्क रे खा तक और प्रशान्त महासागर से अटलांटिक
महासागर तक विस्तृत है। पथरीले पहाड़ों की श्रृंखला के पश्चिम में अरिजोना और नेवादा की मरुभूमि है। थोड़ा और

पश्चिम में सिएरा नेवाडा पर्वत है। पूरब में विस्तृत मैदानी क्षेत्र, विस्तृत झीलें, मिसीसिपी और ओहियो पर्वतों की घाटियाँ
हैं। दक्षिण की ओर मेक्सिको है। कनाडा का 40 प्रतिशत क्षेत्र वनाच्छादित है। कई क्षेत्रों में तेल, गैस और खनिज
संसाधन पाए जाते हैं जिनके कारण इस क्षेत्र में अनेक बड़े उद्योगों का विकास हुआ है।

उत्तरी अमेरिका के सबसे पहले मूल निवासियों के विषय में आप क्या जानते हैं?

उत्तरी अमेरिका के सबसे पहले मूल निवासी 30,000 साल पहले बोरिं ग स्ट्रेट्स के आर-पार फै ले भूमि सेतु के मार्ग से
एशिया से आए और 10,000 वर्ष पूर्व अन्तिम हिम युग के दौरान वे कु छ . दक्षिण की ओर बढ़े । अमेरिका में मिलने
वाली सबसे प्राचीन मानव द्वारा बनाई गई आकृ ति–एक तीर की नोक-11,000 वर्ष पुरानी है। लगभग 5,000 वर्ष पूर्व

Page 6

जब जलवायु में अधिक स्थिरता आई, तब जनसंख्या बढ़ना प्रारम्भ हुई। ये लोग नदी घाटी के साथ-साथ बने गाँवों में
समूह बनाकर निवास करते थे। ये मछली और मांस खाते थे तथा सब्जियाँ और मकई उगाते थे। वे अक्सर मांस की

खोज में लम्बी यात्राओं पर जाया करते थे। मुख्य रूप से उन्हें बाइसौन’ नामक जंगली भैंसों की तलाश रहती थी, जो
घास के मैदानों में घूमते थे। लेकिन वे उतने ही जानवर मारते थे जितनी कि उन्हें भोजन के लिए आवश्यकता होती
थी।

चिरोकी कबीले का विस्थापन किस प्रकार हुआ?

संयुक्त राज्य अमेरिका के मूल निवासियों को यूरोपीय प्रवासियों द्वारा तेजी से हटाया जा रहा था। उसमें वहाँ के
उच्चाधिकारी भी सहयोग दे रहे थे। चिरोकी कबीला संयुक्त राज्य अमेरिका के एक नगर जॉर्जिया के कानून से
शासित था, उन्हें नागरिक अधिकारों का उपयोग नहीं करने दिया जाता था। अधिकारी इसे सही मानते थे। मूल
निवासियों में चिरोकी ही ऐसे थे जिन्होंने अंग्रेजी सीखने और अमेरिकी जीवन शैली को समझने का प्रयास किया, फिर

भी उन्हें नागरिक अधिकार प्रदान नहीं किए गए। सन् 1832 में संयुक्त राज्य के मुख्य न्यायाधीश ने एक महत्त्वपूर्ण
फै सला दिया–“चिरोकी कबीला एक विशिष्ट समुदाय है और उसके स्वत्त्वाधिकार वाले क्षेत्र में जॉर्जिया का कानून लागू
नहीं होता और वे कु छ मामलों में सम्प्रभुता सम्पन्न हैं।” संयुक्त राज्य के तत्कालीन राष्ट्र पति एं ड्रि ड जैक्सन ने
न्यायाधीश जॉन मार्शल की बात नहीं मानी और चिरोकियों को हटाने के लिए एक विशाल फौज भेज दी। 15,000
लोगों को उनके क्षेत्रों से हटा दिया गया।
प्रश्न 4.

बस्तियों के आरक्षण से आप क्या समझते हैं? मूल निवासियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ा?
संयुक्त राज्य अमेरिका के मूल निवासियों को स्थायी रूप से पश्चिम में जमीन दे दी गई फिर भी यदि उनकी जमीन में
तेल या सोने जैसी किसी चीज के होने का पता चलता तो उन्हें इसी में साझा करना पड़ता। ऐसे में उनके बीच झगड़े
उत्पन्न हो जाते थे। मूल निवासी एक छोटे क्षेत्र में कै द कर दिए गए जिन्हें ‘आरक्षित क्षेत्र कहा जाता था। मूल निवासी
अपनी जमीन के लिए जीवन भर लड़ते रहे, परन्तु आप्रवासियों ने उनके विद्रोह का दमन कर दिया। संयुक्त राज्य

अमेरिका की सेना ने 1865 से 1890 के मध्य विद्रोह की एक पूरी श्रृंखला का दमन किया था। कनाडा में 1869 से 1885
के बीच मेटिसों के विद्रोह हुए किन्तु उन्हें पराजय का मुँह देखना पड़ा।
प्रश्न 5.
ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों की विशेषताएँ ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित

हैं

Page 7

1 प्रारम्भ में यहाँ के निवासियों को ऐबॉरीजिनीज कहा जाता था। कई भिन्न-भिन्न समाजों के लिए प्रयुक्त किया
जाने वाला एक सामान्य नाम है। ये लोगे ऑस्ट्रेलिया में 40,000 वर्ष पूर्व आने प्रारम्भ हुए थे।

2 ये लोग ऑस्ट्रेलिया के साथ एक लम्बे पुल से जुड़े न्यू गुयाना से आए थे। मूल निवासियों की अपनी परम्परा के
अनुसार वे बाहर से नहीं आए थे बल्कि हमेशा से यहीं थे।

3 18वीं सदी के अन्त में मूल निवासियों के 350 से 750 समुदाय थे।

4 प्रत्येक समुदाय की अपनी भाषा थी। इनमें से 200 भाषाएँ आज भी व्यवहार में हैं।

5 मूल निवासियों का एक और समूह उत्तर में रहता है। इसे टॉरस स्ट्रेट कहते हैं। वे ऑस्ट्रेलिया की वर्तमान
जनसंख्या का 2.4 प्रतिशत भाग हैं।

6 ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या विरल है। अधिकांश नगर समुद्रतट के साथ-साथ बसे हैं। बीच का , क्षेत्र शुष्क

मरुभूमि है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
गोल्ड रश से आप क्या समझते हैं? हजारों लोग क्यों कै लीफोर्निया की ओर दौड़ने लगे थे? इस क्षेत्र में रे लवे
लाइनों के पीछे कौन-सा तर्क था?

यह आशा हमेशा से की जाती रही कि उत्तरी अमेरिका में धरती के नीचे सोना है। 1840 ई० में संयुक्त राज्य अमेरिका
के कै लीफोर्निया में सोने के कु छ चिह्न प्राप्त हुए। इसने ‘गोल्ड रश’ को जन्म दिया। यह उस आपाधापी का नाम है
जिसमें हजारों की संख्या में आतुर यूरोपीय लोग अपनी किस्मत सँवारने के लिए अमेरिका पहुँचे। इसके चलते पूरे
महाद्वीप में रे लवे लाइनों का निर्माण हुआ। संयुक्त राज्य अमेरिका की रे लवे का काम सन् 1870 ई० में पूरा हुआ और
कनाडा की रे लवे का 1885 ई० औद्योगिक क्रान्ति के बाद उत्तरी अमेरिका में भी उद्योग कई प्रकार के अलग कारणों
से विकसित हुए—एक उद्योग रे लवे के साज-सम्मान बनाने को विकसित हुआ ताकि दू र-दू र के स्थानों को तीव्र

परिवहन द्वारा जोड़ा जा सके । संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा दोनों स्थानों पर औद्योगिक नगरों का विकास हुआ
और कारखानों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई। सन् 1860 में संयुक्त राज्य अमेरिका का । अर्थतन्त्र अविकसित
अवस्था में था। 1890 में वह विश्व की नेतृत्वकारी औद्योगिक शक्ति बन चुका था। वृहद् स्तर पर खेती का भी विस्तार
हुआ। बहुत-सा क्षेत्र साफ किया गया और टुकड़ों के रूप में खेत बनाए गए। 1892 में संयुक्त राज्य अमेरिका का
महाद्वीप विस्तार पूरा हो चुका था। प्रशान्त महासागर और अटलांटिक महासागर के बीच का क्षेत्र राज्यों में विभाजित
किया जा चुका था। कु छ ही वर्षों में संयुक्त राज्य अमेरिका ने हवाई और फिलीपीन्स में अपने उपनिवेश स्थापित कर

लिए।
इतिहास की पुस्तकों में ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को क्यों नहीं शामिल किया गया है?

Page 8

18वीं सदी के अन्तिम दौर में ऑस्ट्रेलिया में मूल निवासियों के समुदाय 350 से 750 के बीच थे। प्रत्येक समुदाय की
अपनी भाषा थी। देशी लोगों का एक विशाल समूह उत्तर में रहता था। यह क्षेत्र टॉरस स्ट्रेट आइलैण्ड कहलाता है। ये
लोग ऑस्ट्रेलिया की वर्तमान जनसंख्या का 2.4 प्रतिशत हैं।

ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या बहुत विरल है। आज भी यहाँ के अधिकांश नगर समुद्र तट के साथ-साथ बसे हैं, क्योंकि
ऑस्ट्रेलिया के बीच का क्षेत्र शुष्क मरुभूमि है। ऑस्ट्रेलिया में यूरोप आबादकारों, मूल निवासियों और जमीन के बीच

आपसी रिश्ते का किस्सा, अमेरिका के किस्से से मिलता-जुलता है, हालाँकि इसका प्रारम्भ 300 वर्षों के बाद हुआ था।
मूल निवासियों के साथ हुई भेंट को लेकर कै प्टन कु क और उसके साथियों की प्रारम्भिक रिपोर्ट अत्यन्त उत्साहपूर्ण है
और उसमें मूल निवासियों के मित्रवत् व्यवहार का उल्लेख है। लेकिन जब एक मूल निवासी ने कु क की हत्या कर दी
यह घटना हवाई में हुई, ऑस्ट्रेलिया में नहीं-तब ब्रिटिशों का व्यवहार पूर्णतः परिवर्तित हो गया। इस कारण इतिहास
की पुस्तकों में ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को स्थान नहीं दिया गया।

संयुक्त रज्य अमेरिका और कनाड़ा में यूरोपीय आबादकारों के विरुद्ध मूल निवासियों ने अपनी संस्कृ ति की
रक्षा के लिए किस प्रकार संघर्ष किया?
संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाड़ा के मूल निवासियों ने अपनी संस्कृ ति की रक्षा के लिए निम्नलिखित प्रकार
से संघर्ष किया
1 यूरोपीय आबादकारों द्वारा मूल निवासियों को संस्कृ ति की रक्षा और नागरिकता के उपभोग से रोका जाता था।

इसके विरुद्ध अनेक संघर्ष हुए। यूरोपीय आबादकारों के मन में कु छ सहानुभूति जागी और इसने संयुक्त राज्य में
क्रान्तिकारी कानून को जन्म दिया। 1934 के रजिस्ट्रेशन एक्ट के द्वारा आरक्षण पर मूल निवासियों को भूमि क्रय
करने और ऋण लेने का अधिकार प्राप्त हुआ।

2 1950 और 1960 के दशक में संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा की सरकारों ने मूल निवासियों के लिए
बनाए गए, विशेष अधिनियमों को समाप्त करने का प्रयास किया जिससे उन्हें मुख्य धारा में सम्मिलित किया जाए।

Page 9

मूल निवासियों ने इसका कड़ा विरोध किया।

3 सन् 1954 में मूल निवासियों ने स्व-रचित ‘अधिकार घोषणा पत्र में इस शर्त के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका की
नागरिकता स्वीकार की कि उनके आरक्षण वापस नहीं लिए जाएँ गे और उनकी परम्पराओं में हस्तक्षेप नहीं किया
जाएगा। इसी प्रकार की कार्यवाही कनाडा में भी हुई।

4 सन् 1969 में सरकार ने घोषणा की कि वह आदिवासी अधिकारों को मान्यता नहीं देगी। परिणामस्वरूप मूल
निवासियों ने संगठित होकर इसका विरोध किया, धरना-प्रदर्शन किया।

5 सन् 1982 में एक संवैधानिक धारा के अन्तर्गत मूल निवासियों के वर्तमान आदिवासी अधिकारों और समझौता
आधारित अधिकारों को स्वीकृ ति प्रदान की गई। 18वीं सदी की अपेक्षा वर्तमान में मूल निवासियों की संख्या बहुत

कम हो गई है, किन्तु वे अपने अधिकारों के लिए आज भी संघर्षरत हैं।

Document Details

Board / OrgNCERT
ExamClass 11
TypeSolution
Pages4
Languagehindi
Updated30 Apr 2026