Page 1
छत्तीसगढ़ माध्यमिक
शिक्षा मण्डल
कक्षा 7 समाधान
CGBSE Book Solutions
(Hindi Medium)
Page 2
CG Board Class 7th Science Solutions
Chapter - 8
Chapter Name- (ऊष्मा का स
ं चरण)
Page No.:77, Chapter: 8
प्रश्न 1. ऊष्मा के सु चालक एवं कुचालक से आप क्या समझते है ?प्रत्ये क के दो -दो उदाहरण
दीजिए।
उत्तर :- सुचालक :- ऐसे पदार्थ जिसमें चालन विधि द्वारा ऊष्मा का संचरण आसानी से होता है
,सुचालक कहलाता है।
उदाहरण :- लोहा (Fe), ताम्बा (Cu) .
कुचालक :- ऐसे पदार्थ जिसमे चालन के द्वारा ऊष्मा का संचरण नहीं होता है ,कुचालक कहलाता है।
उदाहरण :- लकड़ी ,मोम ,कांच
Page No.: 77, Chapter: 8
प्रश्न 2. गर्मियों में कुए
ं का पानी ठंडा और सर्दियों में गर्म होता है। क्यों ?
उत्तर :- गर्मियों के दिन में कुएं के सतह का जल वाष्पित होता रहता है ,जिसके कारण वह ताप जल
से लेता है, इसलिए गर्मियों में पानी ठंडा होता है ,इसके विपरीत सर्दियों में कुएं के पानी का वाष्पित
होने के लिए आवश्यक ऊष्मा की मात्रा वातावरण से प्राप्त हो जाती है।
Page No.:77 , Chapter: 8
प्रश्न 3. ठंडी रात में आपको कम्बल कैसे गर्म रखता है ,जबकि वह ऊष्मा का स्त्रोत नहीं है ?
उत्तर:- कम्बल के रेशे और उनके बीच की वायु दोनों ऊष्मा के कुचालक होने के कारण हमारे शरीर के
ऊष्मा को बाहर जाने नहीं दे ते, इसलिए ऊष्मा का स्त्रोत नहीं होते हुए भी गर्म रहता है।
Page No.:77 , Chapter: 8
प्रश्न 4. चिड़िया ठण्ड के दिनों में अपना पंख फुलाकर क्यों बै ठती है ?
Page 3
उत्तर :- ऐसा इसलिए करती है, क्योंकि चिड़िया के पंख और उनके बीच की हवा दोनों ही ऊष्मा के
कुचालक होने के कारण शरीर की ऊष्मा को बाहर निकलने नहीं दे ते।
Page No.:79, Chapter: 8
प्रश्न 1 - एक आयताकार बॉक्स X में दो रास्ते A और B दिए गए है। इसके अंदर का मोमबत्ती C
जल रही है।
(i) बॉक्स के अंदर स
ं वहन धाराए
ं किस प्रकार बह रही है ,तीर का निशान बनाकर दर्शाइए।
उत्तर :-
(ii) यदि रास्ता B बंद कर दिया जावे तो क्या होगा ?
उत्तर :- यदि रास्ता बंद कर दिया जाये तो बॉक्स के अ
ं दर का हवा गर्म हो जाएगी।
(iii) जलती हुई अगरबत्ती को A के ऊपर रखने पर धु आँ किस दिशा में जावे गा ?
उत्तर:- जलती हुई मोमबत्ती A के ऊपर रखने पर धु आँ रास्ते A के सीधे ऊपर की दिशा में
उठेगी।
Page No.: 79, Chapter: 8
Page 4
प्रश्न 2 - जिन कारखानों में कोयला जलाया जाता है वहां चिमनियों को ऊ
ँ चा बनाया जाता है।
क्यों ?
उत्तर :- ऐसा इसलिए किया जाता है, क्योंकि कोयले के जलने से उत्पन्न होने वाले धुआँ चिमनी के
माध्यम से बाहर वायुमंडल के ऊपर जा सके जिससे नीचे शुद्ध और ताजी हवा बह सके और वहा के
लोगो को शुद्ध एवं ताजी हवा मिल सके। इसलिए कारखाने में कोयला जलाया जाता है ,वहां के
चिमनियों को ऊ
ं चा बनाया जाता है।
Page No.:82 , Chapter: 8
प्रश्न 1 - सू र्य से प्राप्त ऊर्जा में ऊष्मा अधिक व चन्द्रमा से प्राप्त ऊर्जा में ऊष्मा नगण्य क्यों होती
है ?
उत्तर:- सूर्य से प्राप्त ऊर्जा में ऊष्मा अधिक व चन्द्रमा से प्राप्त ऊर्जा में ऊष्मा नगण्य होता है ,क्योंकि
सूर्य से ऊष्मा एवं प्रकाश सभी ग्रहों तक पहु
ँ चती है और सभी ग्रह प्रकाशित होता है ,जबकि चन्द्रमा
का स्वयं का प्रकाश नहीं होता है। वह सूर्य से प्रकाशित होता है। और सूर्य से चन्द्रमा की दूरी भी
अधिक है, इसलिए सूर्य का प्रकाश गर्म चन्द्रमा का प्रकाश ठंडा होता है।
Page No.: 82 , Chapter: 8
प्रश्न 2- गर्मियों में लोग सफ़ेद कपडे पहनना पस
ं द करते है। क्यों ?
उत्तर:- गर्मियों के दिनों में लोग सफ़ेद कपडे पहनना पसंद करते है ,क्योंकि सफेद कपडा ऊष्मा को
प्रवर्तित कर दे ता है ,जिससे कपडा कम गर्म होता है ,यह ऊष्मा को अवशोषित करता है। जिससे
लोगों को गर्मी कम लगती है।
Page No.: 82 , Chapter: 8
प्रश्न 3 - थर्मस फ्लास्क के स
ं दर्भ में उत्तर दीजिये -
(1) कांच की दोहरे दीवार वाली बोतल में से हवा निकाल ली जाती है।
उत्तर:- कांच की दोहरे दीवार की बोतल में से हवा निकाल दी जाती है ,जिससे वह जगह निर्वात हो
जाता है ,निर्वात होने से ऊष्मा का स्थानांतरण चालन तथा संवहन विधियों द्वारा नहीं हो पाता है।
निर्वात ऊष्मा का कुचालक होता है। इससे बाहर की ऊष्मा का प्रभाव बोतल की रखी वस्तु पर नहीं
होता है।
Page 5
(2) कांच की दोहरे दीवार की बोतल में आमने -सामने के कांच की सतहों पर पॉलिश कर दी
जाती है।
उत्तर:- विकिरण द्वारा ऊष्मा की हानि को रोकने के लिए कांच की दोहरे दीवार की बोतल के आमने
-सामने की सतह पर चाँदी की पॉलिश कर दी जाती है। यह सतह ऊष्मा का अच्छा परावर्तक होता है
,जिससे अ
ं दर की ऊष्मा अ
ं दर एवं बाहर की ऊष्मा बाहर रह जाती है।
Page No.: 82 , Chapter: 8
प्रश्न 1 - सही विकल्प चु निए
(1) ठोस में ऊष्मा का स
ं चरण निम्न प्रक्रिया से होता है -
(क) चालन (ख) स
ं वहन (ग) विकिरण (घ) उपरोक्त सभी से
उत्तर:- चालन
(2) निम्नांकित ऊष्मा का कुचालक है -
(क) पानी (ख) हवा (ग) थर्मोकोल (घ) उपरोक्त सभी
उत्तर:- थर्मोकोल
(3) ऊष्मा स
ं चरण की निम्न प्रक्रिया में माध्यम के कण एक स्थान से दूसरे स्थान की ओर गति
करते है-
(क) चालन (ख) स
ं वहन (ग)विकिरण (घ) उपरोक्त किसी में नहीं
उत्तर :- संवहन
(4) विकिरण ऊर्जा का अच्छा अवशोषक है -
(क) कालिख लगी हुई गेंद (ख) टिन का डिब्बा (ग) सफ़ेद कपडा (घ) लोहे की गेंद
उत्तर :- कालिख लगी हुई गेंद
Page No.: 82 , Chapter: 8
प्रश्न 2 - खाली स्थान की पू र्ति कीजिये
Page 6
(क) ऊष्मा स
ं चरण की ______ प्रक्रिया सबसे तीव्र गति से होती है।
उत्तर :- चालन
(ख) थर्मस फ्लास्क की दोहरी दीवारों के बीच ______ होता है।
उत्तर :- निर्वात
(ग) विकिरण ऊर्जा के अच्छे उत्सर्जक अच्छे _______ होते है।
उत्तर :- अवशोषक
(घ) ______ रंग ऊष्मा का सबसे अच्छा अवशोषक होता है।
उत्तर :- काला
(ड) थर्मस फ्लास्क में कांच के दोहरे दीवार की बोतल को आमने -सामने को भीतरी सतहों को
चमकीला करने से _______ प्रक्रिया द्वारा ऊष्मा को हानि नहीं होती।
उत्तर:- विकिरण
Page No.: 83 , Chapter: 8
प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(1) ऊष्मा स
ं चरण की विधियों के नाम लिखिए।
उत्तर:- ऊष्मा संचरण के तीन विधियां निम्न है -
(i)चालन (ii)संवहन (iii)विकिरण।
Page No.:83 , Chapter: 8
(2) चालन द्वारा ऊष्मा स
ं चरण के लिए दो आवश्यक शर्ते लिखिए।
उत्तर:- चालन द्वारा ऊष्मा संचरण के लिए आवश्यक शर्तें निम्न है :-
(i) दोनों वस्तुओं एक दूसरे के संपर्क में हो।
(ii) उनके ताप निम्न हो।
Page No:.83 , Chapter: 8
Page 7
(3) ऊष्मा के सु चालक किसे कहते हैं? कोई दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर :- ऐसे पदार्थ जिनमें चालन विधि से ऊष्मा का संचरण आसानी से होता है, सुचालक कहलाता
है।
उदा. तांबा (Cu),लोहा (Fe)
Page No.:83 , Chapter: 8
(4) स
ं वहन धाराओं को समझाइए ।
उत्तर :- द्रव पदार्थ को गर्म करने पर नीचे का पानी ऊष्मा के संपर्क में पहले आने के कारण गर्म
होकर फैलता है, और हल्का होने के कारण ऊपर उठ जाता है।ऊपर का ठंडा पानी भारी होने के
कारण नीचे आ जाता है। यह प्रक्रिया के लगातार चलते रहने के कारण सम्पूर्ण पानी गर्म हो जाता
है। गर्म होते समय द्रव या गैसो में चलने वाली उन धाराओं को संवहन धाराएं कहते है।
Page no.83, Chapter: 8
(5) स
ं वहन द्वारा ठोस को गर्म नहीं किया जा सकता क्यों ?
उत्तर:- ठोस में अणु गति करने के लिए स्वतंत्र नहीं होते है ,उनमे अ
ं तरा अणुक बल का मान अधिक
होने के कारण अणु अपनी माध्य स्थिति के दोनों ओर कम्पन तो कर सकते है परन्तु स्थान परिवर्तन
नहीं कर सकते ,इसलिए ठोस वस्तुओं को संवहन विधि द्वारा गर्म नहीं किया जा सकता है।
Page No.: 83, Chapter: 8
(6) किसी गर्म वस्तु से ऊष्मा का उत्सर्जन किन बातों पर निर्भर करता है ?
उत्तर:- किसी गर्म वस्तु से ऊष्मा का उत्सर्जन दो बातों पर निर्भर करता है -
(i) वस्तु के ताप पर (ii) वस्तु के रंग या उसकी सतह की प्रकृति पर
Page No.: 83, Chapter: 8
(7) मरुस्थलीय प्रदे श दिन में बहुत गर्म और रात में ठंडे होते हैं।
उत्तर:- मरुस्थलीय प्रदे श में दिन के समय रेत सूर्य की उपमा को अवशोषित करती है जिससे वहां के
दिन के साथ अधिक गर्म लगती है। जबकि रात होने पर वह अवशोषित ऊष्मा को वायुमंडल में
Page 8
उत्सर्जन करती है ,जिससे रात ठंडी हो जाती है। इसी कारण मरुस्थलीय प्रदे श में दिन बहुत गर्म और
रात में ठण्ड होते है।
Page No.: 83, Chapter: 8
(8) हम गर्मी के दिनों में सफेद या हल्के रंग के कपड़े क्यों पहनते हैं ?
उत्तर :- सफ़ेद या हल्के रंग के कपडे ऊष्मा को कम अवशोषित करते है। इसी कारण सूर्य की ऊष्मा
को बिना अवशोषित किये परावर्तित कर दे ते है ,जिससे कपड़े गर्म नहीं हो पाते और गर्मी नहीं
लगती।
Page No.:83, Chapter: 8
(9) सोलर कुकर की भीतरी सतह को काला क्यों कर दिया जाता है ?
उत्तर :- सोलर कुकर की भीतरी सतह को काला इसलिए किया जाता है ,क्योंकि यह ऊष्मा को
अधिक अवशोषित करता है।