Page 1
Kerala Board
Sample
Papers
Page 2
S A M A G R A PLUS
SECOND TERM SAMPLE PRACTICE PAPER
HINDI
Time : 1½ Hrs STD IX Score : 40
* पहला पंद्रह मिनट कूल ऑफ़ टाइम है।
इस समय प्रश्नों का वाचन करें और उत्तर लिखने की तैयारी करें।
* वैकल्पिक प्रश्नों में से किसी एक का ही उत्तर लिखें।
सूचना: 'जब गांधीजी की घड़ी चोरी चली गई' लेख का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 1 और 2 के उत्तर लिखें।
"........मैं उसे यहाँ... इस तरह... अपनी धोती में कमर से टाँगे रखता था और
जब चाहे निकालकर टाइम देख लेता था। मैं रोज़ सोने से पहले नियम से उसमें चाबी
भरता था। पता नहीं कौन उड़ा ले गया और क्यों?" और गांधीजी अफ़सोस में डू ब गए।
1. सही विकल्प चुनकर लिखें। 1
क) वे +में = उसमें ख) वह +में = उसमें
ग) यह +में = उसमें घ) ये +में = उसमें
2. रेल यात्रा के बीच में गांधीजी की घड़ी चोरी चली गई। इस प्रसंग में गांधीजी की डायरी तैयार करें। 4
सूचना: 'फुटबॉल के दिल का राजा' लेख का यह अंश पढ़ें और 3 से 5 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
फिर फुटबॉलर पेले को खेल का राजा क्यों कहते हैं ? 29 दिसंबर 2022 को 82
साल की उम्र में उनकी मृत्यु हुई। ब्राज़ील में उनकी शवयात्रा 13 किलोमीटर लंबी थी!
अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से वे 50 साल पहले रिटायर हो गए थे, क्लब के खेल से 1977 में।
3. सही विकल्प चुनकर लिखें। 1
क) 1977 =उन्नीस सौ छिहत्तर ग) 1977 =उन्नीस सौ चौहत्तरर
ख) 1977 =उन्नीस सौ बहत्तर घ) 1977 =उन्नीस सौ सतहत्तर
Page 1
Page 3
4. विशेषण शब्द चुनकर लिखें। 1
( फुटबॉल, लंबी, मृत्यु, साल )
5. संकेतों की सहायता से पेले की जीवनी तैयार करें। 4
➢ फुटबॉल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ी।
➢ 17 साल में पहला विश्व कप विजेता।
➢ बचपन में शिक्षा की कमी और भयानक गरीबी के शिकार।
➢ 29 दिसंबर 2022 को 82 साल की उम्र में मृत्यु।
सूचना: 'झटपट और नटखट' कहानी का यह अंश पढ़ें , प्रश्न 6 और 7 के उत्तर लिखें।
झटपट तेज़-तेज़ चलता था, नटखट धीरे-धीरे। झटपट बरगद तक पहुँच
जाता, तब तक नटखट पोखर तक ही पहुँचा होता। झटपट बाग तक पहुँच जाता, तब
तक नटखट खेत तक ही पहुँचा होता। झटपट नदी तक पहुँच जाता, तब तक नटखट
नाले तक ही पहुँचा होता। माँ की हिदायत थी कि झटपट को छोटे भाई का ध्यान रखना
है, नटखट को अपने साथ ही रखना है।
6. नमूने के अनुसार लिखें।
1
नटखट धीरे चलता है। नटखट धीरे चल रहा है।
झटपट और नटखट एक साथ पहूँचते हैं। ....................................।
7. माँ की हिदायत क्या थी? 2
सूचना: 'जन-जन का चेहरा' कविता की ये पंक्तियाँं पढ़ें और 8 से 10 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
गंगा में, इरावती में, मिनाम में
अपार अकुलाती हुई,
नील नदी, आमेज़न, मिसौरी में वेदना से गाती हुई,
बहती-बहाती हुई ज़िंदगी की धारा एक।
Page 2
Page 4
8. 'जन-जन का चेहरा' कविता के कवि कौन हैं? 1
(रामदरश मिश्र, मुक्तिबोध, नागार्जुन, वंदना टेटे)
9. बहती-बहाती हुई ज़िंदगी की धारा का मतलब क्या है? 1
(जनता की प्रतीक्षा, जीवन का प्रवाह, जनता की वेदना, जीवन का संघर्ष)
10. कवि और कविता का परिचय देते हुए कवितांश का आशय लिखें। 4
सूचना: 'घर, पेड़ और तारे की याद' कहानी का यह अंश पढ़ें , प्रश्न 11 और 12 के उत्तर लिखें।
अभिभावकों ने कहा, “घर लौटते हुए तुम मुसीबत में ही पड़ोगे। " इसके
बावजूद बच्चों ने घर लौटने की ज़िद नहीं छोड़ी। अपने देश और माता-पिता को
भुलाना उनके लिए असंभव हो गया। उनकी रातों की नींद उड़ गई।
11. कोष्ठक से सही शब्द चुनकर वाक्य को आगे बढ़ाएँ । 2
(घर, अपने)
बच्चों ने ज़िद नहीं छोड़ी
बच्चों ने लौटने की ज़िद नहीं छोड़ी
..........................................................
..................................................................
12. प्रस्तुत प्रसंग पर पटकथा का एक दृश्य लिखें। 4
अथवा
अपने देश लौट जाने के बारे में बच्चों के बीच की बातचीत लिखें।
सूचना: 'फूल' कविता की ये पंक्तियाँं पढ़ें , प्रश्न 13 और 14 के उत्तर लिखें।
घर पहुँचते ही उन्हें उखाड़ फेंका
और दहकते हुए बाज़ार को सजा दिया
घर के पूरे अंतराल में
दिन बीते
महीने बीते
मौसम बीते
सारा घर एकरस इन रंगों में डू बा रहा
13. बहार का समानार्थी शब्द चुनें। 1
(बारिश, बसंत, आसमान, बादल)
Page 3
Page 5
14. संकेतों की सहायता से पर्यावरण सुरक्षा विषय पर लघु लेख लिखें। 4
➢ पर्यावरण सुरक्षा से प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और संतुलन होता है।
➢ प्रदषू ण नियंत्रण से स्वस्थ जीवन और स्वच्छ वातावरण मिलता है।
➢ पुनः उपयोग से कचरा कम और ऊर्जा बचती है।
➢ हरियाली बढ़ाने से जलवायु परिवर्तन को रोकने में मदद मिलती है।
अथवा
प्रकृति संरक्षण विषय पर एक पोस्टर तैयार करें।
सूचना: 'जब गांधीजी की घड़ी चोरी चली गई' लेख का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 15 के उत्तर लिखें।
गर्मियों के दिन थे। जिस कमरे में गांधीजी को बिठाना था, उसे एक
घंटा पहले से रूम कूलर चलाकर पूरी तरह ठंडा कर लिया गया। उस ज़माने
में पूरे हिंदस्ु तान में एक ही रूम कूलर था। मकसद तो गांधीजी को आराम
देना ही था, लेकिन बस यहीं से गड़बड़ शुरू हो गई।
15. चार सही प्रस्ताव चुनकर लिखें। 4
➢ गांधीजी ने वायसरॉय का आमंत्रण स्वीकार किया।
➢ माउण्टबेटन ने चाय पार्टी का सारा ज़िम्मा खुद ले लिया।
➢ गांधीजी की घड़ी रेलगाड़ी में किसी ने चुरा ली।
➢ माउण्टबेटन के ज़माने में पूरे हिंदस्ु तान में एक ही रूम कूलर था।
➢ गांधीजी चाय पार्टी में अपना खाना साथ लाए।
➢ गांधीजी अपनी घड़ी जेब में रखते थे।
सूचना: 'घर, पेड़ और तारे की याद' कहानी का यह अंश पढ़ें , प्रश्न 16 और 17 के उत्तर लिखें।
दोनों बच्चे हिम्मत के साथ आगे बढ़ते गए। लड़के ने अपनी और बहन की
रक्षा के लिए बलूत के एक पेड़ से एक अच्छी-सी टहनी तोड़ कर अपने पास रख
ली। चलते-चलते एक दिन वे एक चौराहे पर पहुँचे। उन्हें पता नहीं था कि आगे
कौन-सा रास्ता लें।
16. लड़के ने अपनी और बहन की रक्षा के लिए क्या किया? 1
17. संकेतों की सहायता से भाई की चरित्रगत विशेषताओं पर टिप्पणी लिखें। 4
• बहन की देखभाल करनेवाला
• जिम्मेदारी निभानेवाला
• चुनौतियों का सामना करनेवाला
• आत्मविश्वास रखनेवाला
Page 4
Page 6
मूल्यांकन सूचक (Scoring Indicators)
हिंदी
क्रम
मूल्यांकन सूचक स्कोर/सूचक कुल स्कोर
संख्या
1 ख) वह +में = उसमें 1 1
तारीख के साथ आत्मनिष्ठ भाषा में उत्तमपुरुष नज़रिए से गांधीजी के विचारों को
मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया है। 4
2 डायरी में उपर्युक्त संकेत एक हद तक विद्यमान हैं। 3 4
उपर्युक्त संकेत आं शिक रूप से डायरी में हैं। 2
डायरी लिखने का प्रयास किया है। 1
3 (घ)1977 =उन्नीस सौ सतहत्तर 1 1
4 लंबी 1 1
संकेतों की सहायता से शीर्षक के साथ उचित भाषा में पेले की जीवनी का अंश
लिखा है। 4
5 उपर्युक्त संकेत एक हद तक उत्तर में है। 3 4
उपर्युक्त संकेत आं शिक रूप से उत्तर में हैं। 2
जीवनी का अंश लिखने का प्रयास किया है। 1
6 झटपट और नटखट एक साथ पहूँच रहे हैं। 1 1
विश्लेषण करके आशय समझकर उत्तर लिखा है। 2
7 2
विश्लेषण करके आशय समझकर उत्तर लिखने का प्रयास किया है। 1
8 मुक्तिबोध 4
9 जीवन का प्रवाह 1 1
कवि और कविता का संक्षिप्त परिचय देते हुए दी गई पंक्तियों का आशय उचित 4
भाषा में प्रस्तुत किया है।
10 कवि और कविता का परिचय एवं आशय की प्रस्तुति एक हद तक सही है। 3 4
कवि और कविता का परिचय और आशय लेखन आं शिक रूप से सही है।
आशय लिखने का प्रयास किया है। 2
1
आशय समझकर वाक्य की सही पूर्ति की है। 2
11 2
वाक्य की पूर्ति आं शिक रूप से सही है। 1
दृश्य का विवरण, समय व स्थान का संकेत, पात्रों का ज़िक्र एवं पात्रों के बीच का
4
संवाद आदि जोड़कर पटकथा का एक दृश्य लिखा है।
3
12 उपज में पटकथा के उपर्युक्त संकेत आं शिक रूप से हैं। 4
2
उपर्युक्त संकेतों में कुछे क उपज में विद्यमान है।
1
पटकथा का दृश्य लिखने का प्रयास किया है।
Page 7
प्रसंग समझकर उचित शैली में बातचीत की पूर्ति की है। 4
उपर्युक्त संकेत एक हद तक उपज में विद्यमान है। 3
12* 4
उपर्युक्त सूचक उपज में आं शिक रूप से है। 2
बातचीत लिखने का प्रयास किया है। 1
13 बसंत 1 1
आशय समझकर भूमिका, विश्लेषण, उपसंहार और शीर्षक के साथ उचित भाषा
में लघु लेख लिखा है। 4
14 एक हद तक उपर्युक्त अंश लघु लेख में है। 3 4
उपर्युक्त संकेत आं शिक रूप से लघु लेख में हैं। 2
लघु लेख लिखने का प्रयास किया है। 1
संक्षिप्त वाक्यों में आकर्षक रूप संविधान के साथ पोस्टर तैयार किया है।
4
पोस्टर के उपरोक्त संकेत एक हद तक विद्यमान हैं।
14* 3 4
पोस्टर के उपरोक्त संकेत आं शिक रूप से हैं।
2
पोस्टर तैयार करने का प्रयास किया है।
1
1
गांधीजी ने वायसरॉय का आमंत्रण स्वीकार किया।
1
गांधीजी की घड़ी रेलगाड़ी में किसी ने चुरा ली।
15 4
माउण्टबेटन के ज़माने में पूरे हिंदस्ु तान में एक ही रूम कूलर था। 1
गांधीजी चाय पार्टी में अपना खाना साथ लाए।
1
16 बलूत के एक पेड़ से एक अच्छी-सी टहनी तोड़ कर अपने पास रख ली 1 1
आशय समझकर भूमिका, विश्लेषण उपसंहार और शीर्षक के साथ उचित भाषा में
टिप्पणी लिखी है। 4
17 एक हद तक उपर्युक्त अंश टिप्पणी में है। 3 4
उपर्युक्त संकेत आं शिक रूप से टिप्पणी में हैं। 2
टिप्पणी लिखने का प्रयास किया है। 1
AglaSem Earn while Learn Program. Send your papers and get paid.
Contact: support@
Page 8
Sample Papers
CBSE Sample Papers
ICSE / ISC Board Sample Papers
AP Board Sample Papers
Assam Board Sample Papers
Bihar Board Sample Papers
Chhattisgarh Board Sample Papers
Goa Board Sample Papers
Gujarat Board Sample Papers
Haryana Board Sample Papers
HP Board Sample Papers
J&K State Board Sample Papers
Jharkhand Board Sample Papers
Karnataka Board Sample Papers
Kerala Board Sample Papers
Page 9
Sample Papers
MP Board Sample Papers
Maharashtra Board Sample Papers
Manipur Board Sample Papers
Mizoram Board Sample Papers
Orissa Board Sample Papers
Punjab Board Sample Papers
Rajasthan Board Sample Papers
Tamil Nadu Board Sample Papers
Telangana State Board Sample Papers
Tripura Board Sample Papers
UP Board Sample Papers
Uttarakhand Board Sample Papers
West Bengal Board Sample Papers